दो पक्षों के बीच विवाद शांत कराने पहुंचे एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सदर कोतवाली के मझरा (बुढनापुर) गांव में शुक्रवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी।
विवाद बढ़ता देख वहीं का 30 वर्षीय युवक अमरनाथ बीच बचाव करने पहुंच गया। यह बात एक पक्ष को नागवार गुजरी। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
घायल युवक को परिवार वाले रात में ही चौकी ले गए। यहां पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इससे पीड़ित सीधे एसपी के आवास पर पहुंच गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने इसे चुनावी रंजिश से जुड़े होने की बात कहते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।