फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने शिक्षक के घर की लूटपाट और तोड़फोड़

Sun, 05 Jul 2015 11:41 PM IST
निघासन/ ढखेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लखाही में खड़ंजा डालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दो महिलाओं संग चार लोगों की पिटाई करते हुए 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में महज एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव लखाही निवासी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक नईम ने बताया कि उनका मकान बन रहा है। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर के बाहर बनें कुंए के बहाने से दरवाजे तक कब्जा कर रखा है। रविवार की सुबह नईम मजदूरों से घर के अंदर पड़े खड़ंजा को बाहर निकलवा रहा था। आरोप है कि इस बात का पड़ोसियों ने विरोध किया। नईम ने कहा कि शाम तक खड़ंजा उठाकर नींव आदि में डलवा देंगे। इस बात पर वह लोग भड़क गए और नईम की पिटाई करने लगे। नईम की पिटाई होता देखकर उसका बड़ा पुत्र जैद आ गया। दबंगों ने उसकी भी पिटाई करते हुए घर के अंदर पहुंच गए और वहां पर मौजूद नईम की पत्नी शमा परवीन और पुत्री हुमेरा खातून को लात घूसों से पीटने के बाद घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया और सेफ में घुसकर 50 हजार रुपये की नकदी आदि लूट ली। पुलिस ने इस मामले में रज्जब, रिमाजत हुसैन, सदफ, हासिम, रासिद और वाजिद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। नईम ने ढखेरवा चौकी इंचार्ज रामखिलाड़ी यादव पर दूसरे पक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है कि घर में घुसकर मारपीट करने, लूटपाट आदि करने के बाद भी पुलिस ने एनसीआर ही दर्ज की है। उधर चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया एनसीआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें