फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में बैबहा गांव के प्रधान बाल-बाल बचे

Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


आरोपी को ग्रामीणों ने तमंचे समेत दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

 थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकंद्राबाद चौराहे पर स्थित एक दुकान पर चाय पीते समय कार पर सवार एक युवक ने बैबहा गांव के प्रधान पर जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। 
बैबहा के प्रधान रविकांत दीक्षित ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सिकंद्राबाद में कस्ता रोड स्थित एक दुकान पर वह चाय पी रहे थे। तभी आल्टो कार से आए थाना हैदराबाद के कैमहरा निवासी शैलेंद्र बाजपेयी ने उन पर जान से मारने की नियत से लगातार दो फायर कर दिए। उन्होंने किसी तरह लेट कर अपनी जान बचाई। इसी बीच शोर गुल सुनकर जमौरा गांव के लोग भी आरोपी युवक के पीछे दौड़ पड़े और उसे दबोच लिया। तब तक चौकी पुलिस भी पहुंच गई और युवक को थाने ले गए। घटना सिकंद्राबाद पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस बाबत एसओ नीमगांव डीके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें