फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत      

Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
hadsa - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी में शामिल होने जा रहे थे दंपति         
पलिया निघासन स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा      
 
साइकिल से साली की शादी में शिरकत करने जा रहे दंपति को एक अज्ञात वाहन ने निघासन पलिया स्टेट हाइवे पर गंगाबेहड़ गन्ना क्रय केंद्र के पास टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।      
विज्ञापन

गांव गड्डिन पुरवा निवासी गजराज ने बताया कि उसकी मौसी मत्तू देवी की शादी थी। बुधवार को घर में पैसे न होने के कारण उसके पिता 45 शत्रोहन लाल 43 वर्षीय मां रजाना को साइकिल पर बैठाकर मौसी की शादी समारोह में शामिल होने पलिया थाना क्षेत्र के गांव पटीहन जा रहे थे। निघासन पलिया स्टेट हाइवे पर गंगाबेहड़ गन्ना क्रय केंद्र के पास पलिया से निघासन की ओर तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे माता-पिता दोनों उस गाड़ी में फंसकर रगड़ते हुए कुछ दूर तक चले गए। कुछ दूरी पर जाकर उनकी मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का 16 वर्षीय बेटा गजराज, पुत्री रेशमी और सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल था। भूमि आदि न होने के कारण उसके पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। बच्चों के अनाथ होने और उनका करुण क्रंदन सुनकर वहां खड़े लोगों का मन पसीज गया। कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सफारी गाड़ी बताई जाती है। गाड़ी और उसके चालक की तलाश की जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें