फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर खाता खुलवाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप      

Tue, 23 May 2017 12:04 AM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
प्रदश्‍ान - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन

महिलाओं ने बैंक पहुंचकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना की आई थी किस्त

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले चरण में चयनित लालपुर ढाका के 42 पात्रों की किस्त का पैसा आ जाने के बाद बैंक पहुंची दर्जनों महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर कई आरोप जड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रधान पर 1200 रुपये खाता खुलवाने के नाम पर लेने का आरोप लगाया है। साथ ही पैसा निकालकर उनको दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लालपुर ढाका गांव की कई महिलाएं इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में अपने खाते में आए पैसे की जानकारी लेने आई थीं। यहां पर प्रत्येक खाते में 40 हजार रुपये आ जाने के बाद उन्होंने बाहर आकर ग्राम प्रधान पर कई आरोप जड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि जब उन लोगों के बैंक खाते खुलवाए जा रहे थे तब भी प्रधान ने सभी से 1200 रुपये लिए थे, लेकिन खाते में वह रकम नहीं चढ़ाई गई। इसके बाद सभी से कहा गया कि आवास वह खुद बनवाकर देंगे, पैसा आने के बाद उसे हमारे पास लेकर आए। यह भी आरोप है कि कई पात्रों की पास बुक भी ग्राम प्रधान के पास है, जिससे संबंधित किस्त नहीं निकाल पा रहे हैं। इस बाबत महिलाओं ने बैंक मैनेजर से भी समस्या बताई। इसपर बैंक मैनेजर ने कहा है कि जिन महिलाओं के पास पासबुक नहीं है वह शपथ पत्र देकर अपना पैसा निकाल सकती हैं। इस संबंध में प्रधान अनिल कुमार आर्या ने बताया कि खाता खुलवाने के नाम पर पैसा देने की बात गलत है, हां आवास उन्होंने खुद ही बनवाने को कहा था क्योंकि ग्रामीण आवास न बनवाकर पैसा खा जाते हैं इसीलिए उनसे क्षेत्रीय विधायक ने ऐसा करने को कहा था जिससे मानक के अनुरूप आवास बनवाया जा सके। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में रामबेटी, प्रेमा देवी, शर्मा देवी, फूल कुमारी, राजकुमारी, विमला देवी, पुष्पा देवी, कंधई लाल, परमेश्वर, मैना देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें