फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में पलटने से छह यात्री घायल

Sat, 27 Jun 2015 04:43 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
खचाखच सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरी सात फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में परिचालक सहित छह लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। खाई में पलटने से बस में पानी भर गया। राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार को सुबह करीब सवा नौ बजे लखीमपुर-अलीगंज मार्ग पर हुआ। बस अलीगंज से लखीमपुर जा रही थी। यात्री रोहित शुक्ला ने बताया कि बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। बताते हैं कि नकहा पिपरी चौराहे के आगे सेमरी पुल के कुछ पहले चालक के सीडी प्लेयर में कैसेट लगाते वक्त बस अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में पलट गई। बस पलटने की आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में परिचालक सुधीर सहित छह लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद जख्मी लोगों ने स्थानीय डॉक्टरों से उपचार लेकर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को प्रस्थान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें