फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई ने साले को मारा चाकू, जख्मी

Sat, 07 Nov 2015 07:18 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से वापस आ रहे साले को पुरानी रंजिश के चलते उसके बहनोई ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला झन्नापार निवासी चंदन का 22 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार शुक्रवार को बनघुसरी अपनी ससुराल गया था। उसके बहनोई प्रेमपाल का भी वहीं घर है। सुरेेश की बहन की  विदाई को लेकर बहनोई से कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि शनिवार को सुरेश वापस जा रहा था तभी रास्ते में पहले घात लगाए बैठे बहनोई ने उस पर चाकू से वार कर दिया।  चाकू उसकी बाईं बांह में लगा और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पलिया सीएचसी ले जाया गया।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें