शहर के मोहल्ला बहादुरनगर में चोरों ने इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक के बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
बहादुरनगर निवासी इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक अमनराज रामापुर कस्बे में तैनात हैं। रविवार को शाखा प्रबंधक परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। मकान में ताला पड़ा था। तभी रात में चोरों ने धावा बोल दिया और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। शाखा प्रबंधक के मुताबिक चोरों ने घर में रखी 10 हजार की नगदी और करीब 50 हजार के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया और जानकारी ली लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। इस बाबत शहर कोतवाल दुर्गेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों को पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।