फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बुलेरो, चालक समेत दो की मौत

Thu, 04 Feb 2016 05:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एलआरपी चौकी क्षेत्र में गोला रोड पर लखीमपुर आ रही बुलेरो रास्ते में खड़े ट्रक में घुस गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुलेरो में सवार मोहल्ला ईदगाह निवासी कंप्यूटर हार्डवेयर व्यापारी समेत उसके परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर एलआरपी चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया, जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पांचों घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां एक वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह निवासी कंप्यूटर हार्डवेयर (ओम कंप्यूटर्स) व्यापारी प्रज्ञांसू बरनवाल और उनके ससुर कानपुर निवासी सुरेश चंद्र बरनवाल अपने परिवार सहित बुधवार को एक समारोह में शामिल होने गोला गोकर्णनाथ गए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे सभी लोग बुलेरो से वापस लखीमपुर लौट रहे थे। रास्ते में गोला रोड पर एलआरपी चौकी क्षेत्र में बुलेरो चालक खीरी टाउन निवासी 40 वर्षीय मुशीर खान नियंत्रण खो बैठा, जिससे बुलेरो सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेरो के परखचे उड़ गए।
चालक मुशीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुलेरो में सवार प्रज्ञांसू बरनवाल, उनकी पत्नी विधि बरनवाल, दिव्यांशू बरनवाल की पत्नी रूचि बरनवाल, सुरेश बरनवाल और उनकी पत्नी 60 वर्षीय अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सुरेश की पुत्री रिद्धि, प्रज्ञांसू के पुत्र सरिल को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बुलेरो चालक मुुुशीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में सुरेश की पत्नी 60 वर्षीय अशोक की लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें