फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में चले बांके और हुई फायरिंग, पथराव भी

Mon, 21 Dec 2015 10:03 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश में सरखना पूरब गांव में जमकर बांके चले और हवाई फायर भी हुए। इसके बाद आरोपियों ने छत से पथराव भी किया। इसमें पांच लोग जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसमें एक प्रधान पद के हारे हुए प्रत्याशी समेत कई समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया गया है। फिलहाल गांव में दहशत है और सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

पलिया ब्लाक के गांव सरखना पूरब निवासी दौलतराम के पुत्र तरसेम, पुत्तूलाल के पुत्र राजेंद्र, मिश्रीलाल के पुत्र संजय, राजेंद्र के पुत्र सर्वेश और सुरेश पर कुछ लोगों ने सोमवार की देर शाम जानलेवा हमला करते हुए बांके से प्रहार किए। इसमें पांचों को गंभीर जख्म आए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। सभी पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के चुनाव में नागेश कुमार की मदद की थी और नागेश कुमार ने यह चुनाव जीत भी लिया।
इससे नंबर दो पर रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक उनसे रंजिश मानते थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ितों ने कहा है कि चुनाव को लेकर हारे हुए प्रत्याशी  कई बार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। आरोप है कि सोमवार की शाम यहां से हारे उम्मीदवार के समर्थकों ने उन लोगों को घेरकर बांके से हमला किया और इसमें जख्मी होने के बाद जब वह भागे तो आरोपियों ने अपनी छत से हवाई फायरिंग कर पथराव कर दिया और किसी तरह उन्होंने भाग कर जान बचाई। मामले में हारे हुए उम्मीदवार के एक पुत्र, भाई समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गुस्साए प्रधान समर्थक पहुंचे थाने
घटना से गुस्साए सैकड़ों महिला और पुरुष थाने पहुंचे और इसका विरोध जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह लेना चाहिए न कि किसी जान लेने की कोशिश करनी चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य पति के कहने पर वापस हुए ग्रामीण
जिला पंचायत सदस्य सोमवती के पति और पूर्व प्रधान करुण राना ने गुस्साए प्रधान समर्थकों को शांत कर थाने से वापस किया। इससे पूर्व सोमवती राना ही गांव की प्रधान थी और इस चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की थी। उन्होंने और उनके पति ने इस बार नागेश कुमार को चुनाव लड़वाया था जिस पर वह विजयी हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें