फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

315 बोर तमंचे से अमीन  को मारी गईं थीं दो गोलियां

Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   महेवागंज।  
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस को मौके से मिले थे तीन कारतूस के खोखे
विज्ञापन

24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ हैं खाली
 थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के तेतारपुर गांव के पास गुरुवार को हुए अमीन अशोक  कुमार श्रीवास्तव हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि  हत्यारों ने 315 बोर तमंचे से दो गोली मारी थीं। हत्यारे उनका पिस्टल,  मोबाइल आदि लूट ले गए थे, जो अभी बरामद नहीं हुआ है। उधर हत्याकांड के  खुलासे में जुटी पुलिस के  हाथ अब तक कोई क्लू नहीं लगा हैं। 
निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम दुलही  निवासी संग्रह अमीन 48 वर्षीय अशोक कुमार श्रीवास्तव उर्फ गुडडू की बाइक सवार पांच बदमाशों ने गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे उस समय गोली मारकर  हत्या कर दी थी, जब वह मोहल्ला फत्तेपुर स्थित अपने घर से बाइक से डयूटी पर  जा रहे थे। बदमाश उनका पिस्टल, मोबाइल और चेन भी लूट ले गए थे। खुलासे के  लिए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व गठित सीओ, एसओ, स्वॉट और  सर्विलांस की टीम 24 घंटे के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं।  एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अमीन को 315 बोर के तमंचे से दो  गोलियां मारी गईं थीं। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे भी बरामद  किए हैं। उधर नवागत एसओ आनंद कुमार शाही ने बताया कि अब तक बदमाशों की कोई लोकशन नहीं मिल पाई है। घटना की असली वजह भी साफ नहीं हो पा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज से कुछ क्लू मिलने की उम्मीद
अमीन मर्डर केस मे दो बाइक पर पांच बदमाशों के सवार होने की बात पुलिस को पता  चली थी। जिन्होने घटना को अंजाम दिया। शहर से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी प्वांइट पर पुलिस ने निगाहें डाली हैं। सूत्रों की माने तो निघासन रोड पर  पड़ने वाली बैंक, महेवांगज पुलिस चौकी तिराहे और खंबारखेड़ा मिल गेट एरिया  मे लगे सीसीटीवी कैमरे जंाच में पुलिस की मदद कर सकते हैं। इसलिए पुलिस हर  पहलू पर ध्यान दे रही है। बताते चलें कि घटनास्थल मिल गेट से ज्यादा दूरी  पर नहीं है। इससे मिल गेट का सीसीटीवी का फुटेज पुलिस की पड़ताल मे अहम  साबित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें