फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद के बाद  फायरिंग, एक घायल        

Thu, 01 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटपुरा में साले-बहनोई की पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी संघर्ष   
विज्ञापन

कुकरा पुलिस चौकी अंतर्गत जटपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
घटना वृहस्पतिवार लगभग सवेरे छह बजे की है। कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी साले अयूब अंसारी और थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के मजरा गंगा बेहड़ निवासी बहनोई अमीन के बीच पुरानी रंजिश के चलते काफी दिनों से मन मुटाव चल रहा था। इसी रंजिश में वृहस्पतिवार सवेरे बहनोई अमीन अपने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ बाइक पर सवार होकर जटपुरा ससुराल पहुंचे। इस बीच साले और बहनोई के बीच बहस होने लगा। आरोप है कि इस बीच बहनोई अमीन ने गोट से तमंचा निकालकर साले अयूब पर फायर झोंक दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोगो ने इसकी सूचना यूपी 100 और कुकरा पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती इससे पहले तीनों हमलावर बाइक पर सवार होकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। कुकरा पुलिस की सूचना पर पहुंचे एसओ मैलानी आरडी सिंह ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस को दी तहरीर में वादी अयूब अंसारी निवासी जटपुरा ने अमीन, वसीम, शाहिद और शौकत के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए बांकेगंज सीएचसी भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें