फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल मामले में बीएसए के स्टेनो पर कार्रवाई

Tue, 25 Apr 2017 11:34 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेडी ने डायट खैराबाद भेजा

परिषदीय स्कूल की एक शिक्षिका का फोटो वायरल होने के मामले में शिक्षक संगठनों के निशाने पर आए बीएसए के स्टेनो का संबंद्धीकरण समाप्त कर दिया गया है। जेडी दीपचंद ने स्टेनो को पुन: सीतापुर के डायट खैराबाद में आमद कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने 19 अप्रैल को मितौली, बेहजम ब्लॉक में विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान मितौली के प्राथमिक विद्यालय जम्हौरा में एक शिक्षिका अपने बच्चे को लेकर सोती हुई मिली थी। सोती हुई शिक्षिका का फोटो खीचने के बाद स्टेनो विजय कुमार सिंह ने व्हाट्सएप के जरिए मीडिया को दिया था, जिसके बाद सोशल साइट पर बहुत तेजी से फोटो वायरल किया गया। तो कुछ शिक्षकों ने फोटो में शिक्षिका द्वारा अपने बच्चे को दूध पिलाने का हवाला देते हुए विरोध जताया था। इस मामले में शिक्षक संगठनों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए डीएम आकाशदीप ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई है। अभी मजिस्ट्रेट की जांच पूरी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही जेडी दीपचंद ने कार्रवाई करते हुए स्टेनो का संबद्धीकरण समाप्त करते हुए पुन: डायट खैराबाद में ज्वाइन करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है, लेकिन आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। आदेश की प्रति मिलते ही स्टेनो को रिलीव कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें