पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बहराइच की ओर से आ
रही तेज तफ्तार बोलेरो ने नकहा कस्बे के निवासी 35 वर्षीय रामू को रौंद
दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक रामू अपने घर से
कस्बे में स्थित ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा
से आ रही बोलेरो ने उसे रौंद दिया। अभी बोलेरो का पता नहीं चला है।
हादसे में जख्मी युवक की मौत
फरधान।
सड़क हादसे में जख्मी युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना
क्षेत्र के गांव उदायपुर निवासी 30 वर्षीय उत्तम वाजपेयी 30 नवंबर को
सिकटिहा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी,
जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। रविवार की देर लखनऊ में इलाज के
दौरान उसने दम तोड़ दिया।