एत्माद्दौला स्थित योगीराज हास्पिटल के संचालक ने महिला डाक्टर को केबिन में बंद करके अश्लील हरकतें कीं। छेड़खानी का विरोध करने पर धमकाया। डाक्टर ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई है।
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला योगीराज हास्पिटल में चिकित्सक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को वह ड्यूटी पर थीं। तभी हास्पिटल का संचालक पीकेश यादव अपने साथी आरडी यादव के साथ आ गया। पीकेश ने उसे केबिन में बुलाया। जब वह केबिन में पहुंची तो दोनों अश्लील हरकतें करने लगे।
इसका विरोध किया तो जान से मारने और नौकरी से हटाने की धमकी दी। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर निकली। इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद एत्माद्दौला थाने में दोनों आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाई गई। एसओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।