फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर चालक समेत दो की मौत

Sat, 20 Dec 2014 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मितौली में शुक्रवार की शाम प्राइवेट बस की चपेट में आकर जख्मी सीतापुर जिले के ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महेवागंज खीरी। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दनकूपुरवा निवासी 30 वर्षीय रामकिशोर शुक्रवार की आधी रात को लखीमपुर से ट्रैक्टर बनवा कर घर लौट रहा था, कंडवा नदी पर बने पुल के किनारे घने कोहरे के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहा रामकिशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर रात में ही मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मितौली। कस्बे में नवोदय मोड़ के पास लखीपुर से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आकर जख्मी हुए 45 वर्षीय राजेंद्र निवासी बीड़नपुर थाना महोली जनपद सीतापुर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताते हैं राजेंद्र्र अपने लड़के की ससुराल मितौली निवासी राकेश के घर आया था। शाम को जब वह अपने घर वापस जा रहा था तो इसी दौरान लखीमपुर से आ रही बस की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोहरे में कार पलटने से चार लोग घायल
धौरहरा/रमियाबेहड़। कोतवाली क्षेत्र के रमियाबेहड़ मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे बहराइच से आ रही कार कोहरे के कारण बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
निघासन निवासी अजय कुमार गुप्ता अपने साथी कुलदीप सिंह, बलराम और विनय कुमार के साथ अपनी रिश्तेदारी में बहराइच गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में रमियाबेहड़ मोड़ के पास कार बिजली के पोल से टकराकर खाई में जा गिरी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। रात में ही फोन से सूचना देने पर परिवारीजनों ने उन्हें एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी निघासन में भर्ती कराया।
महेवागंज। गन्ना लेकर खंबारखेड़ा मिल की ओर आ रहा एक ट्रक शुक्रवार देर रात खाई में पलटने से बाल-बाल बच गया लेकिन एक पेड़ से टकरा गया, हादसे में चालक जख्मी हो गया। इस दौरान ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें