फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में बरामद हुई 78 पटरे सागौन की लकड़ी

Sat, 28 Feb 2015 12:21 AM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क की एक टीम ने पलिया दुधवा मार्ग पर एक डीसीएम वाहन से करीब 78 पटरे सागौन की लकड़ी बरामद की है। इसमें चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और खीरी निवासी हरदोई में तैनात अपने को किसी मंत्री का गनर बताने वाला एक सिपाही अपनी पत्नी को छोड़ कर फरार हो गया। उसकी पत्नी को उसके जानने  वालों के सुपुर्द कर पार्क प्रशासन वाहन को मय लकड़ी सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पार्क प्रशासन को शुक्रवार की देररात करीब 8.30  बजे खबर मिली कि एक डीसीएम वाहन में कुछ लकड़ी चोरी छिपे ले जाई जा रही है। खबर के बाद पार्क प्रशासन सतर्क हो गया और दुधवा रेंजर नसीम अहमद के नेतृत्व में पीआरडी के काशीराम, रामानंद, जितेंद्र कुमार, कुलवंत राना, अर्दल श्रवण कुमार, भगवन स्वरूप आदि ने नाकेबंदी कर दी। पलिया दुधवा मार्ग पर एक डीसीएम वाहन संख्या यूपी 31 टी 4503 आता दिखाई दिया। टीम ने फौरन ही वाहन को रोक कर तलाशी ली तो उसमें करीब 78 पटरे सागौन की लकड़ी बरामद हुई। इस दौरान उसमें बैठा एक व्यक्ति उतर आया और अपने को पुलिस का सिपाही बताते हुए उसने कहा कि वह एक मंत्री का गनर है उसके पास रिवाल्वर भी लगी हुई थी। टीम ने जब उसकी न सुनी तो वह चकमा देकर फरार हो गया। लेकिन उसकी पत्नी व बच्चे वहीं रह गए। टीम वाहन के साथ चालक, चकमा देकर फरार हुए व्यक्ति की पत्नी  को साथ लेकर मुख्यालय आ गई। यहां महिला को उसके एक जानने वाले के सुपुर्द कर दिया गया और चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज करते मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इसमें सिपाही भी शामिल है। वार्डन एनके उपाध्याय के मुताबिक चालक मोहित कुमार पुत्र अशोक निवासी चिल्हौरी जिला शाहजहांपुर और खीरी के आदिवासी थारू जनजाति के गांव पचपेड़ा निवासी सिपाही अनिल कुमार राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लकड़ी लखनऊ ले जाई जा रही थी। उनके मुताबिक सिपाही हरदोई में तैनात है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें