फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे बेटे को मारने, बेकसूर पिता की कर दी हत्या

विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

कभी एक-दूसरे के साथी रहे मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अंशू मिश्रा और रवि शुक्ला के बीच पिछले साल दीपावली में रंजिश हो गई थी। वजह यह थी कि अंशू ने रवि शुक्ला के घर पर फायरिंग की थी। हालांकि पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पर बात यहीं पर नहीं रुकी। दोनों के बीच तलवारें खिंच गईं। 17 दिसंबर 2016 में अंशू ने उस समय रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन को मुखबिरी कर पकड़वा दिया था जब रवि शुक्ला एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूटपाट करने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रवि शुक्ला के पैर में गोली लगी थी। वह घायल हो गया था और मौके पर ही दबोच लिया गया था, जबकि उसके साथी श्याम मिश्रा, रणधीर सिंह, सुरेंद्र निवासी सैदापुर समेत पांच लोग फरार हो गए थे। यहीं से रवि शुक्ला ने अंशू को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।
पुलिस जब इस मामले में रवि शुक्ला को जेल भेज रही थी तब भी उसने कोतवाली में ही अंशू को गोली मार देने की धमकी दी थी। अंशू मिश्रा की मानें तो जेल में रहने के दौरान रवि शुक्ला ने उसे कई बार धमकियां भिजवाईं। जेल से अक्तूबर 2017 में छूटा रवि शुक्ला उसे लगातार धमकी दे रहा था। शनिवार की रात रवि शुक्ला उसे तो नहीं मार पाया, लेकिन उसकी जगह उसके पिता की हत्या कर दी। उधर, इस हत्याकांड के बाद दोनों के बीच अब खूनी रंजिश बन गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह गैंगवार का रूप ले सकती है।
विज्ञापन


हत्या से चार घंटे पहले
फोन पर दी थी धमकी
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि हत्या करने आने से पूर्व शाम करीब पांच बजे रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन ने अंशू के मोबाइल पर कॉल की थी और उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी, लेकिन अंशू मिश्रा ने इस धमकी की शिकायत पुलिस से नहीं की।

आरोपियों की है अपराधों की लंबी फेहरिस्त
शिव कॉलोनी निवासी राजकुमार मिश्रा की हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों की आपराधिक हिस्ट्री काफी लंबी है। रवि शुक्ला पर सीतापुर जिले के थाना महोली पर 40 और सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी में 21 हत्या, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं। थाना महोली में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। श्याम मिश्रा के खिलाफ गैंगेस्टर, लूट समेत चार मामले दर्ज हैं। अन्नू सिंह उर्फ असीम विक्रम पर भी कई मामले दर्ज हैं।

अंशू मिश्रा पर दर्ज हैं नौ मुकदमे
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक राजकुमार मिश्रा के पुत्र अंशू मिश्रा पर सदर कोतवाली में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


दबिश के दौरान भाग गए थे सिपाही
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस स्वॉट टीम मोहल्ला रामनगर स्थित आरोपियों के घर पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर और स्वॉट टीम में शामिल एसआई अजब सिंह, एसआई शिव कुमार सिंह और स्वॉट टीम के सिपाहियों ने अपना बचाव करते जहां अदम्य साहस जुटाया। वहीं सिपाहियों में भगदड़ मच गई। सूत्रों की मानें तो एएसपी घनश्याम चौरसिया ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर से ऐसे सिपाहियों की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें