फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेेबिट कार्ड से 40 हजार  उड़ाए, मांगने पर दे रहे धमकी     

Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मोहम्मदी।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बाजारगंज निवासी एक युवक के खाते से उसके दोस्तों ने डेबिट कार्ड के जरिए 40 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।      
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार गंज का प्रिंस गुप्ता अपने दोस्तों के साथ वैगनआर गाड़ी से अपनी बहन से मिलने कानपुर गया, वहां से यह लोग बृहस्पतिवार की रात में वापस मोहम्मदी आ रहे थे। गाड़ी में प्रिंस गुप्ता की आंख लग गई। आरोप है कि मौका पाकर उसके दोनों दोस्तों ने उसकी जेब से डेबिट कार्ड निकाल कर उसके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए।      
प्रिंस गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब वह आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकालने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते से चालीस हजार निकाले जा चुके हैं। इस पर उसे अपने दोस्तों पर शक हुआ तो उसने शिकायत की। इसपर उसके दोस्त आमादा फौजदारी हो गए और जान से मार डालने की धमकी देकर उसे भगा दिया। परेशान प्रिंस ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। एसएचओ डीके सिंह ने जांचकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें