फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क रोककर राहगीरों से लूट, बांधकर खाई में डाला

Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-लुटेरों ने महिला समेत सात लोगों को पीटा
विज्ञापन

-रौसा-बेहजम मार्ग पर बेल पुलिया के पास वारदात

पुलिस पर भारी पड़ रहे लुटेरों ने वृहस्पतिवार की देर शाम रौसा-बेहजम मार्ग पर स्थित बेल पुलिया के पास सड़क रोककर राहगीरों को लूट लिया। एक महिला समेत सात लोगों की जमकर पिटाई की और उन्हें बांधकर डाल दिया। एक बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाश ने रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। बदमाश नकदी, जेवर समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान लूट ले गए। जिले में 15 दिन में सड़क रोककर लूट की यह तीसरी वारदात है।
थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी रानी दीक्षित वृहस्पतिवार को अपने भतीजे सरोज दीक्षित के साथ सूरज कुंड थाना महोली जिला सीतापुर से आ रही थीं। बेल गांव के पास बने नाले की पुलिया के पास करीब 12 बदमाशों ने असलहों के बल पर उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर रानी की पायल, सोने के कुंडल, 510 रुपये, सरोज के पास से 1000 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। सरोज की पैंट उतारकर उसके हाथ बांधे और पास की खाई में डाल दिया। रानी देवी के हाथ साड़ी से बांध दिए।
विज्ञापन

रानी ने बताया कि जहां बदमाशों ने उसे और भतीजे को बांधकर डाला, वहां पहले से सूरज कुमार निवासी बेल, विजय वर्मा निवासी जोधपुर थाना फरधान और राजेश कुमार निवासी बिचपरी बंधक बने पड़े मिले। उसी समय बेल निवासी ज्ञानेंद्र कुमार भी वहां से निकले। बदमाशों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन ज्ञानेंद्र कुमार ने बाइक नहीं रोकी। इस पर बदमाशों ने रॉड मारकर उन्हें घायल कर दिया, लेकिन वह घायल हालत में ही भाग निकले।
ज्ञानेंद्र ने गांव पहुंचकर लुटेरों की जानकारी दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शोरशराबा करते हुए घटनास्थल की ओर बढ़ने लगे तो बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना यूपी 100 और एसओ फरधान को दी। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

सड़क रोककर 15 दिन में लूट की तीसरी वारदात
लखीमपुर खीरी। जिले में लूट, चोरी और डकैती के साथ ही रोड होल्डअप की घटनाओं में इजाफा हुआ है। छह जुलाई को लुटेरों ने सोहराब गेट डिपो की बस को शाहजहांपुर से हाईजैक कर लिया था और खीरी की पुलिस चौकी उचौलिया तक चालक, परिचालक और यात्रियों से लूटपाट की थी। चालक और परिचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। हालांकि पुलिस ने दो दिन पूर्व इस घटना का खुलासा का दावा किया था। इससे 15 दिन पहले धौरहरा और ईशानगर में भी रोड होल्डअप की घटना हुई थी।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें