फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 लीटर डीजल भरवाकर सेल्समैन पर ताना असलहा, भागे

Sat, 12 Dec 2015 06:51 PM IST
महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लग्जरी वाहन से आए तीन बदमाशों ने साथ लाए केनों में 250 लीटर डीजल भरवाया, जिसके बाद रुपये मांगने पर सेल्समैन पर असलहा तान दिया और भाग गए। अचानक हुई इस वारदात से सेल्समैन हक्का-बक्का रह गया, जिसके बाद उसने पेट्रोल पंप स्वामी को सारे मामले की जानकारी दी। फूलबेहड़ थाना पुलिस ने इसे धोखाधड़ी का मामला बताया है।
विज्ञापन

सैदापुर निवासी शब्बीर हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि सैदापुर में मुस्तफा फिलिंग स्टेशन के नाम से उनका पेट्रोल पंप है। शनिवार की अल सुबह बगैर नंबर की लग्जरी कार से आए तीन युवकों ने पांच केन में 250 लीटर डीजल भरवाया और गाड़ी में रख लिया।
सेल्समैन सरोज ने जब रुपये मांगे, तो युवकों ने असलहा तान दिया। यह देख सेल्समैन ने शोर मचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद तीनों बदमाश गाड़ी लेकर भाग निकले। पंप कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना मालिक को दी। पंप मालिक ने पुलिस से करीब 24 हजार रुपये कीमत का डीजल लूट ले जाने की बात कही है। एसओ देव सिंह यादव ने बताया कि बगैर पैसा दिए डीजल ले जाने की सूचना मिली है। मामला धोखाधड़ी का लग रहा है। मतदान ड्यूटी से निपटते ही आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें