फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगा चालक से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

गांव गोसाईनपुरवा के निकट महराजदीन बाबा स्थान के पास तांगा चालक से शस्त्रों के बल पर हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और 2380 रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि सदर कोतवाली के बड़ागांव निवासी रियाज खां तांगा चालक है। वह पांच नवंबर को त्रिवेणी गैस एजेंसी कफारा से उपभोक्ताओं के सिलेंडर लेकर वापस जा रहा था। कफारा गांव के तीन युवकों ने शस्त्रों के बल पर उसे रोक लिया था और पिटाई कर पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल गांव कफारा निवासी हगेढू पुत्र टांऊ, अजमत उर्फ तेरेनाम और छोटू पुत्र देवकी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें