फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमचंद हत्याकांड: तीन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/रजागंज। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव राजेपुर निवासी प्रेमचंद वर्मा की गला घोटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरा नामजद आरोपी फरार है।
विज्ञापन

गांव राजेपुर निवासी प्रेमचंद आठ नवंबर को घर से निकले थे। शुक्रवार की सुबह तलाश के दौरान उनका शव नौवाखेड़ा स्थित नलकूप के हौज में मिला था, जबकि उनकी साइकिल अमवापुर निवासी भगवानदीन के घर परिवारवालों को मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने शनिवार को मृतक के पुत्र विनीत कुमार की ओर से गांव अमवापुर निवासी भगवानदीन, रामाधार को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर भगवानदीन, रामाधार और गांव नौवाखेड़ा निवासी एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, जबकि तीसरा नामजद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है। कोतवाल मधुकांत मिश्र ने बताया कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें