फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते से उड़ाए नौ हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्रेडिट कार्ड का वेरीफिकेशन करने का झांसा देकर जालसाज महिला ने सिपाही मनीष यादव के खाते से 9300 रुपये निकाल लिए। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिपाही मनीष यादव ने बताया कि वह लखनऊ के गोपालपुरी (आलमबाग) का निवासी है। वर्तमान में लखीमपुर में बतौर कांस्टेबल तैनात है। मनीष के मुताबिक 12 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से शाम करीब छह बजे कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि मैं मोनिका भारतीय स्टेट बैंक के हेड ऑफिस से बोल रही हूं। आपके क्रेडिट कार्ड का वेरीफिकेशन होना है। अभी बैंक का एक मैसेज आएगा, उसमें जो ओटीपी नंबर हो बता देना। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसने महिला के झांसे में आकर ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद उसके खाते से 9300 रुपये निकल गए। रुपये निकलने का जब मोबाइल पर मैसेज मिला तो वह दंग रह गए। ठगी होने का अहसास होने पर बैंक से संपर्क किया और जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर मोनिका नाम की महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ऐसे करें साइबर अपराध से बचाव
0 अपने कार्ड की जानकारी किसी व्यक्ति को न दें। कभी कार्ड नंबर और कोड फोन पर न बताएं। अगर कोई कार्ड नंबर, आधार नंबर आदि पूछता है तो उसे कतई न बताएं। बैंक जाकर इसकी जानकारी अफसरों को दें।
विज्ञापन

0 मोबाइल से कार्ड की फोटो न लें, क्योंकि फोटो इंटरनेट अकाउंट में अपलोड हो सकती है।
0 एटीएम बूथ में किसी के सामने रुपये न निकालें। दुकान या माइक्रो एटीएम से भुगतान करते समय यह ध्यान रखें कि कोई आपके कार्ड का नंबर तो नहीं देख रहा है।
0 ऑनलाइन साइट पर कार्ड से भुगतान कर रहे हैं तो साइट का यूआरएल जरूर देख लें। अगर यूआरएल में हरे रंग सिक्योर एचटीटीपीएस लिखकर न आए तो आप कार्ड की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें