फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबूल के पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, रेप की आशंका
विज्ञापन

शुक्रवार शाम खेत में चारा लेने गई थी सुशीला
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। क्षेत्र के बम्हौरी गांव की एक विवाहिता का शव शनिवार को गन्ने के खेत मेें बबूल के पेड़ से लटकता मिला। वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। विवाहिता के पति का कहुना है कि आरोपियों ने रेप और हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया। उसने गांव के ही दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
गांव बम्हौरी निवासी शत्रोहन लाल भार्गव की 32 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चारा लेने खेत में गई थी। उसी दिन शाम करीब आठ बजे गांव के ही शिवराम के गन्ने के खेत में लगे बबूल के पेड़ से उसका शव लटकता पाया गया। मृतका के पति शत्रोहन लाल ने बताया कि जब उसकी पत्नी सुशीला देवी खेत गई तो उसे अकेला पाकर गांव के ही दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों ने पकड़ लिया और हत्या कर दी। इसी बीच उसका 12 साल का बेटा अमन भी वहां पहुंच गया। मां की हत्या करते देख अमन दौड़कर घर बताने आया। शत्रोहन के मुताबिक जब वह वहां पहुंचा तो पांचों लोगों ने उसे दौड़ा लिया। वह घर आया और अपने भाई भारत प्रसाद सहित गांव वालों के साथ वहां पहुंचा। तब तक आरोपी सुशीला की हत्या करके शव बबूल के पेड़ से लटका कर फरार हो चुके थे। शत्रोहन के मुताबिक मृतका की जांघ पर चाकू के निशान थे। उसने रेप होने की भा आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
एक माह पहले आरोपियों से हुई थी मारपीट
धौरहरा। सुशीला के पति शत्रोहन और हत्यारोपियों से एक माह पूर्व एक बकरी के बंटवारे के पैसों को लेकर मारपीट हुई थी। सूत्रों की माने तो शत्रोहन के साथ आरोपी भी बलरामपुर मजदूरी करने गए थे। मजदूरी का छह हजार रुपया शत्रोहन नहीं दे रहा था। इस मामले में सरसवा पिकेट पर तैनात पुलिस शत्रोहन को पकड़कर ले गई थी और मारपीट का मामला दर्ज कर दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। मृतका का पति हत्या के पीछे इसी रंजिश का हवाला दे रहा है।
----------
घटना के हर पहलूओं पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
-सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें