फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप ने दो को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। पसगवां कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम मछेछा में अनियंत्रित पिकप ने सड़क किनारे से जा रहे दो व्यक्तियों को रौंद दिया, जिससे एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली के ग्राम मछेछा निवासी अमरीश कुमार (32) अपने भाई जगदीश, गांव के एक अन्य व्यक्ति विश्राम (35) के साथ मंगलवार को शाम लगभग सात बजे खेत की सिंचाई करके पंप सेट लेकर अपने घर आ रहे थे। शाहजहांपुर -मोहम्मदी मार्ग पर एक पिकप ने अमरीश कुमार और विश्राम को रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया। अमरीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। विश्राम को जिला अस्पताल में भरती कराया गया। मृतक अमरीश के पत्नी कन्यावती, एक पुत्र आदित्य और दो पुत्रियां प्रियंका, अंशिका का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें