फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदामा देवी हत्याकांड में चार पर नामजद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। बुजुर्ग महिला सुदामा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने बेटी से तहरीर मिलने पर गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे जमीन के पुराने विवाद को कारण बताया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के जुमनिया ताल्लुके ईंटगांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी सोमवार शाम खेत पर गई थी। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन मंगलवार देर शाम वृद्धा का शव गांव के रामआसरे के खेत में पड़ा मिला। सुदामा देवी की हत्या की गई थी। उनके सिर, मुंह में चोट के निशान और नाक से खून निकल रहा था। परिवार वालों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जानकारी जुटाई। जिसमें परिवार वालों ने गांव के काशीराम के परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका की बेटी राजेश्वरी देवी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
000
15 बीघा जमीन बनी हत्या की वजह
मृतका सुदामा देवी के नाम 15 बीघा जमीन है। जिसको हड़पने के लिए आरोपी लगातार प्रयास कर रहे थे। आरोपी काशीराम की बेटी से मृतका के बेटे सेवाराम का विवाह हुआ था, लेकिन बाद में दंपति में नहीं बनी। जिसको लेकर मुकदमा विचाराधीन है। उधर आरोप है कि काशीराम उक्त 15 बीघा जमीन को हथियाने का दबाव बना रहा था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसी में महिला की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

000
शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर गांव के काशीराम, उसका बेटा पुष्पेंद्र, बेटी और शेर बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

- रूम सिंह बघेल, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें