फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में सास, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
ममरी।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना पुलिस ने दतेली गांव में विवाहिता की आग से जलकर हुई मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। इससे इस केस में जेल जाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दतेली गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी की 20 सितंबर को संदिग्ध हालत में जलकर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर मृतका के पिता जगदीश प्रसाद निवासी सिकंद्राबाद थाना हरगांव सीतापुर ने मृतका के पति शैलेंद्र कुमार, ससुर राजेश शाह, सास सरोजिनी देवी के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शैलेंद्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया कि इस केस के दो अन्य आरोपियों ससुर राजेश शाह, सास सरोजनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे जेल जाने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें