फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न देने पर वर पक्ष ने किया शादी से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं कर पाने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं कन्या पक्ष के लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट भी की। सदर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता शहर से सटे (आनंदनगर) सलेमपुर कोन निवासी श्रीराम के पुत्र राकेश कुमार कश्यप के साथ तय किया था। छिदन, वरीक्षा आदि रस्में भी हुईं। 16 मई 19 को तिलक और 18 मई 19 को शादी की तारीख तय हुई। उन्होंने शादी की तैयारियां पूरी कर लीं थीं। टेंट, हलवाई आदि बुक कराकर अग्रिम धनराशि भी दे दी। शादी के कार्ड भी बांट दिए गए। नौ अप्रैल को वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। दोपहर करीब दो बजे पुत्री की होने वाली सास शांती देवी, उनके पति श्रीराम घर के पास से निकले। मुझे घर के बाहर खड़ा देख दोनों रुक गए और कहने लगे कि तिलक में बाइक और एक लाख रुपये दोगे तभी शादी होगी। जिस पर असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी बीच वर पक्ष के शिवम, राकेश, मनोज और लक्ष्मी आ गए। सभी ने घर में घुसकर मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने युवती के पिता की ओर से शांती देवी, श्रीराम, शिवम, राकेश, मनोज और लक्ष्मी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती के पिता की तहरीर पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 323, 504, 506 और दहेज अधिनियम की धारा चार के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें