फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घरेलू कलह में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
लखीमपुर खीरी। पति से विवाद होने के बाद थाना मैलानी के गांव भम्मापुर निवासी रामचंद्र की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वालों ने उसे गोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव भम्मापुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका पत्नी से मामूली विवाद हो गया था, जिसके बाद वह संसारपुर स्थित अपनी पान की दुकान पर चला आया। इसी बीच पत्नी सीमा देवी ने जहरीला पदार्थ खाल लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार वालों को जानकारी हुई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वह भी घर पहुंचा और पत्नी को गोला सीएचसी में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें