फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक की कनपटी पर पिस्तौल लगा बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार दिखा बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन


बल्लभगढ़। बाजार से सामान लेने जा रहे शीतल पेय एजेंसी के संचालक से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल लगा 30 हजार रुपये लूट लिए। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी सुनील कुमार के पास एक शीतल पेय की एजेंसी है। बुधवार शाम को सुनील कुमार टैंपो लेकर बल्लभगढ़ में सामान लेने के लिए जा रहा था। घर से निकलकर पहले वह पेट्रोल पंप पर गए और गाड़ी में पेट्रोल डलवाया। सुनील के अनुसार, पेट्रोल पंप से निकलने पर काले रंग की बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने किसी को फोन भी किया। जब वह गांव शाहपुर और सौतई वाले पुल के पास पहुंचे तो एक लाल रंग की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल उनके टैंपो के सामने लगा दी, जिस पर उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पेट्रोल पंप से उनका पीछा कर रहे बाइक सवार युवकों में से एक ने उतरकर उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और रुपये मांगने लगे। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने जबरदस्ती उनकी जेब में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सुनील ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। लूट की सूचना मिलने पर थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी अशोक कुमार व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। उससे पुलिस बदमाशों की पहचान व उनकी मोटरसाइकिल का नंबर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें