फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र की एक युवती के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि जब वह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर भागी तो एक आरोपी ने दौड़ाकर उस पर बांके से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने न मेडिकल कराया न ही रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता बृहस्पतिवार को एएसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र की पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी के इंडो-नेपाल की बैठक में होने के कारण वह एएसपी घनश्याम चौरसिया से मिली। पीड़िता ने एएसपी को बताया कि वह 29 मई को खेत से लौट रही थी। रास्ते में एक बाग में चार युवक खड़े थे जिसमें दो गांव के ही थे। चारों ने उसे असलहे के बल पर रोक लिया और बाग की झाड़ियों में खींचकर ले जाने लगे। अश्लील हरकतें करने लगे। उसके कपड़े फाड़ कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह से छूटकर भागी तो एक आरोपी ने दौड़ाकर बांके से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोरशराबा होने पर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर आ गए तो आरोपी भाग निकले। वह थाने गई और पुसिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। वह बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय आई और खुद चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें