फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहीं बेची तो कर दी गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
16 एलकेएच 21
विज्ञापन


कार नहीं बेची तो कर दी गोली मारकर हत्या
थाना पसगवां के रजुआपुर में हुई वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुर गंज। कोतवाली पसगवां के गांव रजुआपुर में रविवार की रात दावत समारोह के दौरान एक युवक ने 35 वर्षीय रामविलास को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोग खून से लतपथ घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि रामविलास ने अपनी कार बेचने से मना कर दिया था। इससे आरोपी रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन

ग्राम रजुआपुर निवासी मीरा देवी ने बताया कि रविवार को उसकी पुत्री का नामकरण संस्कार था, जिसकी शाम को दावत चल रही थी। रात करीब नौ बजे मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाखिन निवासी पिंटू लोनिया उनके घर आया और उसके पति राम विलास से गले मिला। गले मिलने के दौरान पिंटू ने गोट में छिपाकर रखा तमंचा निकाल लिया और उसके पति को गोली मार दी। गोली लगने से उसके पति लहूलुहान होकर गिर गए। दावत में भगदड़ मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकला। घायल पति को परिवार के लोग सीएचसी मोहम्मदी लाए, जहां कुछ देर बाद पति ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि चार पांच दिन पहले पिंटू उनके घर आया था। पिंटू ने उससे और उसके पति रामविलास से कार 30 हजार रुपये में बेचने का दबाव बनाने लगा। उन दोनों ने कार बेचने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर पिंटू चला गया। पत्नी मीरा देवी का आरोप है कि इसी रंजिश में पिंटू ने उनके पति की गोली मारकर हत्या की है। उधर मर्डर की सूचना पर पसगवां कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस ने मीरादेवी की तहरीर पर आरोपी पिंटू लोनिया के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें