फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: अवैध संबंधों के शक में दूसरे पति ने की थी मां-बेटी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 07 Jan 2019 04:33 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
थाना मैलानी क्षेत्र के मानपुर जंगल में हफ्ते भर पहले महिला और बच्ची की अधजली मिली लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी के मुताबिक दोनों शव मां-बेटी के थे। दूसरे पति ने अवैध संबंधों के शक में पहले पत्नी फिर बच्ची को गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद में दोनों को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी पूनम ने बताया कि 28 दिसंबर को टेढ़वा पिकेट के पास मानपुर जंगल में एक 30 वर्षीय महिला और छह साल की बच्ची का अधजला शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। इस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश तिवारी, स्वॉट और सर्विलांस टीम को लगाया था। एसपी ने बताया कि छानबीन में यह बात सामने आई कि महिला व बच्ची गाजियाबाद में रहते हैं।

इस पर टीम जब गाजियाबाद गई तो महिला के शव की शिनाख्त गीता और दूसरे शव की शिनाख्त उसकी बेटी रितिका के रूप में हुई। दोनों बुलंदशहर के गांव भडग़ांव की निवासी हैं। एसपी ने बताया कि थाना मैलानी के गांव खरेहटा निवासी विमलेश गाजियाबाद में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं पर गीता भी काम करती थी, जिससे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन


गीता ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और विमलेश के साथ 11 मार्च 2017 को शादी कर ली थी, लेकिन वह अपनी पहले पति से हुई पुत्री रितिका के साथ अलग रहती थी। नवंबर माह में विमलेश को शक हो गया कि गीता के संबंध किसी और से हैं। इस पर उसने उसे मार डालने की योजना बनाई। 27 दिसंबर को वह गाजियाबाद से मुंबई जाने की बात कहकर गीता और रितिका को लेकर चला।

साथ ही दोस्त से पैसा लेने की बात कहकर मुंबई न जाकर लखीमपुर खीरी ले आया। 28 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे पहले गीता फिर रितिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पेपर कटर की मदद से गला काटने का भी प्रयास किया था। बाद में साथ में लाए गए कपड़े रखकर दोनों शव जला दिए थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

आईएमआई नंबर से महिला तक पहुंची पुलिस
ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में शव के पास मिले टूटे मोबाइल के पार्ट्स और टूटा सिम अहम रहा। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से जब आईएमआई नंबर से आईडी खंगाली और अन्य आई कॉल का सीडीआर डिटेल निकालकर जांच शुरू की तो परत दर परत पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगते रहे। आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें