फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से हो रही प्लाटिंग, 35 डीलरों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के आसपास प्रापर्टी डीलिंग (आवासीय जमीन की खरीद-फरोख्त) के धंधे में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। जगह-जगह कुकुरमुत्ते की तरह फैले प्रापर्टी डीलर अवैध तरीके से कालोनियां बनाकर प्लाटों की बिक्री कर रहे हैं। सरकारी स्टांप ड्यूटी की चोरी कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है, क्योंकि कृषि भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित नहीं कराया गया और न ही नक्शा पास कराया जाता है। एसडीएम सदर डॉ. अरूण कुमार सिंह ने 35 प्रापर्टी डीलरों को नोटिस दी है, जिसमें तीन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर ने सभी लेखपालों से अवैध तरीके से हो रही प्लाटिंग का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर डॉ अरूण कुमार सिंह ने बताया है कि शहर में अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने की शिकायतें मिली थीं। किसानों की खेती योग्य जमीन पर प्लाटिंग कराई जा रही है, लेकिन उसका लैंडयूज चेंज नहीं कराया गया है। इसमें न तो सड़क है और न ही नालियां बनाई गई हैं। जबकि कॉलोनी के लिए प्लाटिंग करने से पहले पूरा ले आउट तैयार कराया जाता है। प्लाट खरीदने वाले बाद में परेशान होकर भटकते हैं। ऐसे अवैध प्रापर्टी डीलरों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 35 प्रापर्टी डीलरों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है, जिसमें तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर ने बताया कि मीरपुर में बीना कुमारी, देवकली रोड पर भाजपा कार्यालय के निकट दिलीप तोलानी और देउवापुर में मेहता मिलेनियम अस्पताल के पीछे गौरव गुप्ता की प्लाटिंग स्थलों पर कार्रवाई की गई है, जहां पर बोर्ड उखड़वाकर जेसीबी से खड़ंजा उखड़वा दिया गया है। जल्द ही और प्रापर्टी डीलरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें