फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान पर फटा सिलिंडर,राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। जिला सहकारी बैंक के पास दुकान (रेहड़ी) पर पांच किलो का गैस सिलिंडर फट गया, जिससे रास्ते से निकल रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दिनेश गोस्वामी जिला सहकारी बैंक के पास रेहड़ी पर नींबू की चाय बनाकर बेचते हैं। शनिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे चाय बनाने के लिए गैैस सिलिंडर जलाया ही था कि, अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि, रास्ते से निकल रहे कस्बे के गौतम बुद्व निवासी 50 वर्षीय पुत्तन के सिर में सिलिंडर का एक टुकड़ा सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामलखन ने बताया कि चाय दुकानदार दिनेश को हिरासत में लिया गया है।
दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग
निघासन। कस्बे के गौतम बुद्ध नगर निवासी संदीप ने बताया कि उनके पिता पुत्तन कस्बे में किसी काम से जा रहे थे अचानक सिलिंडर फटा जिससे उनके सर में चोट लग गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यदि समय समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच की जाती और घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने के बजाय कॅमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता तो उनके पिता की जान बच सकती थी। कस्बा समेत क्षेत्र के होटल हों या ठेले सभी जगहों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है। चार पहिया वाहनों में भी गैस सिलिंडर का उपयोग किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से हुई मौत की जांच की जा रही है। घरेलू उपयोग में सिलिंडर लाए जा रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील यादव, इंस्पेक्टर पूर्ति विभाग
आरोपी को हिरासत में लिया गया है। संयुक्त टीम बनाकर होटलों और गुमटियों में घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- एसके जायसवाल, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें