फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देश की आजादी पर विवादास्पद बयान देने को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिले भर में अलग-अलग थानों में तहरीर देकर कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से देश के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भारत की संस्कृति का अपमान हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि कंगना के बयान 1947 में आजादी भीख में मिली है, से भारतवासी आहत हैं। कंगना के खिलाफ राष्ट्र अपमान एवं देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर किया जाए। जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। वहीं, गोला कोतवाली में एनएसयूआई की जिला इकाई की तरफ से विपुल गुप्ता ने गोला कोतवाली में कंगना के खिलाफ तहरीर देकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा भीरा में दीपक पांडेय व भीखमपुर में संत किशोर पांडेय ने कंगना के खिलाफ तहरीर देकर उन पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि अगर पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की तो इसके खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें