फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर एमएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
बसही के स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के बसही स्थित एमएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कुर्सी दौड़, सुई धागा रेस, बैलेंस रेस, जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़ स्लो साइकिल रेस, चम्मच रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। साइकिल रेस में जीतेंद्र सिंह प्रथम, विशाल वर्मा द्वितीय, हर्षित ने तृतीय, सुई धागा दौड़ में अनुप्रिया पटेल प्रथम, काजल वर्मा द्वितीय आराध्या शुक्ला ने तृतीय, 50 मीटर रेस में विशाल प्रथम, आरुष द्वितीय, विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में झलक सिंह, आयुषी, अनन्या वर्मा, मोहम्मद जैद, जावेद खान, रुकैया, विशाल, शिवानी दिव्या सिंह, नेहा ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंधक प्रह्लाद सिंह चौहान, धीरेंद्र सिंह, राकेश शुक्ला ने प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव दीक्षित, दीनदयाल वर्मा, नायाब सिंह, सुचिका वर्मा, मुस्कान शर्मा, श्रुति शुक्ला, डॉ दीप सिंह, धीरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें