फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्राल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर नकदी लूटी

विज्ञापन
बदमाशों ने इसी पेट्रोल पंप पर घटना को दिया अंजाम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र भल्लिया बुजुर्ग गांव के निकट स्थित इंडियन ऑयल पंप पर असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर उनके पास मौजूद नकदी लूट ली और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। सेल्समैन किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकले और पेट्रोल पंप मालिक को सूचना दी। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक ने हैदराबाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन प्रमोद कुमार और गनमैन घनश्याम को असलहों की बल पर बंधक बना लिया। गनीमत रही कि गनमैन की बंदूक जमीन पर गिर गई, जिससे बदमाश नहीं ले जा सके। बदमाशों ने सभी के साथ मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया और दोनों सेल्समैन के पास मौजूद 32000 रुपये और प्रमोद के गले का सोने का लॉकेट भी लूट ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें नकाबपोश बदमाश लूट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
पेट्रोल पंप डीलर नफीस अहमद ने बताया हैदराबाद पुलिस खुलासा करने की बात कह रही है तहरीर दे दी गई है थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया तहरीर मिली है छानबीन चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें