फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरा में एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मैलानी थाना क्षेत्र की कुकरा चौकी कस्बा में एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। तहरीर पुलिस को दे दी गई है। कस्बे के लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी जकील अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। घर पर उसका भाई रोहिल, दो पुत्रियां शबनूर, इसर और पुत्र अस्मिल था। एक सितंबर की रात भाई और बच्चे खाना खाकर सो गए। इसी दौरान घर में घुसे चोर कमरे में रखा संदूक और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। संदूक में पुत्री का जेवर नथुनी, कुंडल, पायल और 53000 रुपये रखे थे। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। घर से कुछ दूरी पर खेत में खुला हुआ संदूक और सामान बिखरा पड़ा मिला। वही एक सितंबर की ही रात रात पड़ोसी कस्बा निवासी बरकत अली अंसारी की पुत्री के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बरकत अली अंसारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक सितंबर की रात चोर उनकी पुत्री हुमा परवीन पत्नी अलाउद्दीन के मकान का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, टीका, एक जोड़ी चांदी की पायल, तीन अंगूठी तीन जोड़ी बिछिया और गुल्लक में रखे 5000 रुपये चोरी कर ले गए।
इससे पूर्व 30 मई को भी चोरों ने हुमा परवीन के घर से 1600 रुपये और एक जोड़ी पायल चोरी कर लिए थे। जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी से कस्बे में दहशत का माहौल है। कस्बा वासियों ने पुलिस गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कराकर पीड़ितों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें