फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : यहां तो तीमारदार हाथ से पंखा झलने के लिए मजबूर

विज्ञापन
अस्पताल में घर से लाकर पंखा लगाए एक मरीज। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रहीं हैं। मगर, इसकी हकीकत इससे अलग है। यहां जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं मरीजों पर भारी पड़ रही हैं। वार्डों की बदइंतजामी से मरीज ही नहीं बल्कि तीमारदार भी परेशान हैं। अस्पताल के वार्डों में पंखे खराब हैं। इस कारण बेचारे मरीज और तीमारदार उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ तीमारदारों ने तो घर से टेबल फैन मंगाकर लगा लिए हैं वहीं कुछ लोग हाथ वाले पंखे से हवा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले एक माह से सीएमएस की कुर्सी खाली है। आर्थों सर्जन डॉ. सीएस सिंह प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मगर, मेन मुखिया के न होने से अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी होती जा रहीं हैं। साफ सफाई न होने से अस्पताल में गंदगी का अंबार है। सबसे ज्यादा खराब हालत वार्डों की है। हालांकि हर वार्ड में पंखे लगे हैं, जिसमें से कई तो खराब हैं और कई ऐसे हैं जो चलते तो हैं पर उनसे हवा नहीं आती। ऐसे में वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। कुछ तीमारदारों ने जहां घर से टेबल फैन लाकर लगा लिए हैं तो वहीं कुछ तीमारदार उमस भरी गर्मी से राहत पाने लिए हाथ वाले पंखे से हवा करने को मजबूर हैं।
........
आइसोलेशन वार्ड में भी कई पंखे खराब
आइसोलेशन वार्ड में नौ मरीज भर्ती हैं। यहां छह पंखेे और दो एक्जास्ट लगे हैं, जिसमें से सिर्फ दो पंखे ही चल रहे हैं जबकि सभी एक्जास्ट खराब है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

...........
वार्ड स्टाफ ने कहा-लिख कर दिया पर सुनवाई नहीं
वार्डों में ड्यूटी कर रहे स्टाफ का कहना है कि हर वार्ड में पंखों की हालत खराब है। कुछ खराब होने के कारण बंद हैं तो कुछ सिर्फ घूम रहे हैं। मेडिकल वार्ड में 18 पंखे और एक कूलर लगा है। छह पंखे पूरी तरह से बंद हैं। जबकि सात सिर्फ घूम रहे हैं। तीमारदार विवाद करते हैं। पंखे सही कराने के लिए 14 जुलाई को लिख कर दिया था, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं।
........
पिछले एक माह से खाली है सीएमएस का पद
पिछले माह बरेली जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन का तबादला जिला अस्पताल के लिए हुआ था। मगर, उन्होंने अब तक ज्वाइन नहीं किया है। जबकि शुरुआत में दो चार दिन बाद आकर ज्वाइन करने की बात कही थी। सीएमएस के न होने से जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं बढ़ती जा रहीं हैं।
..........
तीमारदार, मरीज बोले-गर्मी से हाल-बेहाल
बेलपुरवा निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत होने पर बुधवार को पिताजी को मेडिकल वार्ड में भर्ती करा दिया। वार्ड में पंखे तो लगे हैं, लेकिन कई खराब हैं तो कई ऐसे हैं जो सिर्फ घूम रहे हैं। उसस भरी गर्मी में वार्ड में रहना मुश्किल है।
.....
26 एलकेएच 8
मेडिकल वार्ड में भर्ती मिदनियां गढ़ी निवासी राजेश मिश्रा बताते हैं कि तबीयत खराब होने पर घर वालों ने बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया था। पंखा लगा है, लेकिन खराब होने के कारण चल ही नहीं रहा। उमस भरी गर्मी जब नहीं सही गई तो घर सं पंखा मंगवाना पड़ा।
........
बाबूराम सराफ नगर निवासी सावित्री देवी बताती हैं कि बुधवार रात में बेटे को वार्ड में भर्ती कराया था। पंखे तक नहीं चल रहे हैं। बेड के ऊपर लगा पंखा खराब है। उसम भरी गर्मी से बेटा भी परेशान है। रात से हाथ वाले पंखे से हवा करते-करते हाथ भी दर्द करने लगे। कोई देखने वाला नहीं।
........
बालूडीह निवासी कमरुद्दीन बताते हैं सांस में दिक्कत होने पर बुधवार सुबह भर्ती हुए थे। यहां तो पंखे तक नहीं चल रहे हैं। बारिश होने से उमस भी बढ़ गई। गर्मी ने परेशान करके रख दिया। इसलिए मजबूरन घर से पंखा मंगवाना पड़ गया।
.......
वार्डों में पंखे खराब होने की सूचना मिली है। इसके लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पंखें दुरुस्त कराने के लिए कह दिया है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. सीएस सिंह, आर्थो सर्जन एवं प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल

अस्पताल में बीमार युवक को हाथ का पंखा करती मां। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें