फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारी को लेकर चली लाठियां, छह जख्मी

विज्ञापन
मुकरेहटा मे मकान कब्जेदारी को लेकर झगड़े में हुए घायल - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव मे मकान पर कब्जेदारी को लेकर सोमवार दोपहर बाद दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप भी लगाया है। गांव मे तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के मुकरेहटा गांव निवासी बादल ने बताया कि उसने अपनी चाची से करीब 20 साल पहले एक मकान खरीदा था, जिसमे वह रहता था। सोमवार चचेरे भाई अचानक कई लोगो के साथ घर मे घुस आए और कब्जा करने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके सर पर बांका लगा तथा अन्य लोग भी घायल हो गए। इस दौरान उसने बाइक तोड़े जाने का आरोप भी लगाया।
जबकि दूसरे पक्ष के करीम ने बताया कि वह घर मे था कि इसी दौरान छत पर तमंचे से फायर किए गये, जिसके छर्रे उसे लगे हैं। इस मारपीट के दौरान छह लोगों को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह मौके पर हैं। मारपीट हुई है, फायरिंग की बात गलत है। बेहजम सीएचसी से करीम और महमूद को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, गांव मे तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
दोनो पक्षों में मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट हुई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की कोई पुष्टि नही है। अभी तहरीर नही मिली है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

-संदीप सिंह, सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें