फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित पुत्री से शराबी पिता ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मैगलंगज थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी पिता ने विवाहित पुत्री को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। किसी तरह पिता के चंगुल से छूटने के बाद पुत्री ने मां की जानकारी दी। जिसपर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाने में महिला पुलिस को आपबीती बताते हुए पीड़ित ने बताया कि रविवार की देर रात वह सोई हुई थी कि शराबी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह उसने पिता के चंगुल से आजाद होकर सारा वाकया अपनी मां को बताया, जिसपर मां ने रात में ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से सहायता मांगी। इस दौरान उसका पिता घर से भाग गया। सूचना पर पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को जांच में सामने आया कि आरोपी शराबी है। मामले में पीड़ित की मां ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन

आरोपी पिता पुत्री को 15 दिन पहले ही ससुराल से लेकर आया था। आरोपी की पत्नी का कहना है कि पति काफी शराबी है। शादी से पहले भी पुत्री के साथ हरकतें कर चुका है। लोकलाज के डर से मुंह नहीं खोला। यही नहीं, छोटी सी उम्र में ही आरोपी ने बेटी की शादी अपने ही भांजे के साथ कर दी थी।
थाना प्रभारी मैगलगंज चंद्रकांत सिंह का कहना है कि पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है पीड़ित को मेडिकल के लिए लखीमपुर भेजा गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

---
पीड़ित की मां की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें