फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले एक महिला सहित दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी तो बृहस्पतिवार को डॉक्टर समेत छह लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले लोगों में एक मोहम्मदी और चार लोग सीएचसी बेहजम क्षेत्र निवासी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना को लेकर बिलकुल लापरवाही न बरतें। टीकाकरण अवश्य कराएं। जबकि, हकीकत यह है कि जिला एवं महिला अस्पताल व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सहित सीएचसी वैक्सीनेशन केंद्र पर टीका लगवाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक गिनती के लोग पहुंच रहे हैं।
18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को नहीं लग रही बूस्टर डोज - कोरोना संक्रमण से बचाव का उपाय सिर्फ और सिर्फ वैक्सीनेशन है मगर स्वास्थ्य विभाग 18 से 59 साल तक के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने का प्रबंध नहीं कर पा रहा है। बता दें कि इस उम्र वालों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए निजी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी तक एक भी अस्पताल में केंद्र नहीं खुलवा सका है। यह स्थिति तब है जब जिले में संक्रमित फिर मिलने लगे हैं। इस आयु वर्ग के लोगों के बूस्टर डोज लगवाने में बरती लापरवाही जिले के एक बड़ी मुसीबत बन सकती है।
5935 मिल चुके संक्रमित - तीनों लहर में अब तक जिले में 5935 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें करीब दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरी लहर की चपेट में आकर आठ लोग मौत का शिकार बने हैं। वहीं इस समय जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 13 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें