फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील में सबसे अधिक 82 संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी पकड़ने लगा है। बुधवार को भी 150 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक महिला की मौत हुई है। इसमें सबसे अधिक 82 संक्रमित लखीमपुर तहसील में मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 370 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 16 पॉजिटिव व 354 निगेटिव हैं। वहीं 17 अन्य लैब, दो टुनॉट व 115 एंटीजेन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। वहीं 66 वर्षीय संक्रमित महिला की इलाज के दौरान एरा मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई है।
लखीमपुर तहसील के जमुनिया में एक, संकटा देवी में चार, राजगढ़ में तीन, बरखेरवा में एक, ढकिया गोपालापुर में दो, बैरनपुरवा में एक, इमली चौराहा में एक, पनगी कला में दो, शेखसराय में दो, सिविल लाइंस में पांच, पंजाबी कॉलोनी में 10, द्वारिकापुरी में एक, पटेलनगर में एक, शाहपुरा कोठी में तीन, कांशीनगर में तीन, जिला कारागार में एक, कुसमोरी में एक, सुंदरवल में एक, छाउछ में एक, अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक, शारदानगर में एक, श्यामनगर में एक, टीचर्स कॉलोनी में एक, खूबपुर में एक, मेला मैदान में एक, हाथीपुर में एक, गोविंदनगर में एक, राजापुर में एक, बीडी मिश्रा कॉलोनी में एक, खंभारखेड़ा में तीन, नई बस्ती में एक, कमलापुर उदयपुर में दो, बाजपेई कॉलोनी में तीन, आवास विकास कॉलोनी में एक, बहादुरनगर में एक, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, शिव कॉलोनी में एक, सिकटीहा में एक, एलआरपी चौराहा में दो, संतोषनगर कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

पहाड़खा में एक, हिदायतनगर में एक, कनौजिया कॉलोनी में दो, शारदानगर में एक, गंगोत्रीनगर में एक, महाराजनगर में एक, सलेमपुर में एक, कैमहरा में एक, तहसील गोला के सरोज टाकीज के पीछे में एक, तीर्थ में एक, कल्लूपुरवा बिजुआ में एक, मैलानी में एक, रविंद्रनगर कॉलोनी में एक, रघुनाथपुर झाले के पास में एक, सीएचसी बांकेगंज में एक, पूर्वी दिक्षिताना में एक, मोहम्मदी रोड में एक, बादलनगर में एक, कुम्हारन टोला में एक, सुहेला में एक, फतेहनगर में एक, तहसील मितौली के दतेली कला में तीन, भूलनपुर में एक, लोहटी में एक, पिपरझला में एक, बसारा में दो, टिकोला में एक, अछनिया में एक, मैगलगंज में एक, तहसील मोहम्मदी के मोहम्मददीना में एक, पूर्वी लखपेड़ा में तीन, मोहम्मदपुर में एक, बरखेरिया जाट में दो संक्रमित मिले हैं।
चौबेपुर में दो, सहजना में एक, मुल्लापुर में एक, सीएचसी पसगवां में एक, जैती में एक, तहसील धौराहरा के चंदपुरा में एक, लखनपुरवा में एक, सरैया में एक, बंसीपुरम में एक, ईसानगर में एक, तहसील निघासन के निघासन में तीन, पलिया में एक संक्रमित मिला है। वहीं 22 संक्रमितों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में कुल 563 सक्रिय केस हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें