फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ी मास्क और सैनिटाइजर की मांग

विज्ञापन
एक मेडिकल स्टोर पर सैनिटाइजर खरीदने के लिए जुटे लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना वायरस के दूसरे अटैक से हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों की वजह से जिला प्रशासन ने बुधवार से नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है। उधर, मास्क न लगाने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है, जिससे बाजार में फिर से मास्क व सैनिटाइजर की डिमांड 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। पहले जहां लोगों ने मास्क खरीदना बिल्कुल बंद कर दिया था, अब फिर से बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह से जहां कोरोना महामारी का ग्राफ तेज होने लगा, वहीं अप्रैल में हालात बुरी तरह खराब होने लगे हैं।
20 मार्च से पहले जिले में जहां 12 से 15 एक्टिव मामले थे और दो-तीन दिन के अंतराल में इक्का दुक्का मरीज मिल रहे थे। मगर, होली के बाद से संक्रमण की रफ्तार कई गुना अधिक बढ़ गयी और वर्तमान में 550 से अधिक ऐक्टिव मामले हो गए हैं। ऐसे में पुलिस ने भी मास्क न लगाने पर चालान काटना शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी की रफ्तार व प्रशासन की सख्ती से अब लोगों की लापरवाही पर कुछ हद तक अंकुश लगने लगा है, जिससे लोगों को मास्क व सैनिटाइजर की याद आने लगी है। इसके चलते दवा की दुकानों पर मास्क व सैनिटाइजर की खरीदारी बढ़ गई है।
-
गोला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा का कहना है कि इधर कुछ दिनों से मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ी है। पुलिस के सख्ती किए जाने पर काफी संख्या में लोग मास्क और सैनिटाइजर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें