फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर खराब, नहीं हो सका ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
17 एलकेएच 22,23
विज्ञापन

कंप्रेशर खराब, नहीं हो सका
ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
पिछले दिनों से चली आ रही तैयारियों पर फिरा पानी
- मोतीपुर में निर्माणाधीन 200 बेड़ के मातृ एवं शिशु अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का सीएम योगी को ऑनलाइन करना था उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल। प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर मोतीपुर में निर्माणाधीन 200 बेड़ के मातृ एवं शिशु अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का सीएम योगी को ऑनलाइन उद्घाटन करना था। मगर, कंप्रेशर में आई तकनीकी खराबी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर पानी फेर दिया।
मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को गेल इंडिया कंपनी की ओर से बनवाया जाना था, लेकिन बाद में इसका निर्माण डीआरडीओ ने कराया है। ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण पर करीब 90 लाख की लागत आई है। इसकी क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट है। वहीं सीएमओ शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि कंप्रेशर में कुछ खराबी आ गई थी। इसके ठीक होते ही उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 एलकेएच 21
गृह राज्यमंत्री ने महिला अस्पताल के प्लांट का किया उद्धाटन
लखीमपुर खीरी। महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री राहत कोष से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया। इसकी क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट है। गृहराज्य मंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल में भर्ती मरीजों को पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई मिलेगी। डीपीएम अनिल यादव ने बताया कि जिले में दस ऑक्सीजन प्लांट बनने थे, जिसमें से यह आठवां बनकर तैयार हो गया है। दो अभी और बनने है। सदर विधायक योगेश वर्मा, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, पुष्पा सिंह, ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता, सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा सहित महिला अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें