फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी न्यायालय चालू कराने की मांग

विज्ञापन
धौरहरा में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा। चकबंदी न्यायालय को फिर से चालू कराए जाने की मांग को लेकर तहसील अधिवक्ता संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ तहसील धौरहरा के अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी और मंत्री शरद अवस्थी ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि धौरहरा में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है लेकिन कई माह से चकबंदी न्यायालय के अधिकारी न्यायालय में नही आ रहे हैं। चकबंदी के लेखपाल भी तहसील मुख्यालय पर नही आते हैं। जिससे वादकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मांग की कि चकबंदी न्यायालय फिर से चालू कराया जाए।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपालों को तहसील मुख्यालय पर उपस्थित रहने को कहा जाए। वर्षों से नायब तहसीलदार धौरहरा और फिरोजाबाद का पद रिक्त चल रहा है, इनकी नियुक्ति की जाए, जिससे वादकारियों और अधिवक्ता साथियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी, मंत्री शरद अवस्थी, संतोष श्रीवास्तव, जीत सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें