फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा-चंदनचौकी रोड पर फिर धंसने लगी पुलिया

विज्ञापन
दुधवा-चंदनचौकी रोड पर पोंगरा नाले की पुलिया फिर से लगी धंसने। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा से चंदनचौकी जाने वाली रोड पर पोंगरा नाले पर क्षतिग्रस्त पुलिया बीते दिनों कट गई थी। जिससे करीब 40 गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया था। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग से कहकर छोटे वाहनों के लिए ही पुलिया बनवाकर आवागमन शुरू कराया था लेकिन इसपर भारी वाहनों का आवागमन होने से पुलिया फिर से धंसने लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि पलिया-चंदनचौकी रोड पर सुहेली नदी में पानी बढ़ने के बाद पोंगरा नाले पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव से 14 अगस्त को कट गई थी। जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। करीब चार दिनों के बाद 18 अगस्त को एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने अपनी मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी विभाग से काम चलाऊ रोड का निर्माण कराया। इधर छोटे वाहनों के साथ ही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य बड़े वाहनों का आवागमन होने से पुलिया एक बार फिर धंसने लगी है। जिसपर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन को विवश हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से पुलिया का ठीक ढंग से निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें