किरतापुर में वट वृक्ष की जड़ में रक्षा सूत्र बांधतीं महिलाएं और वन कर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मोहम्मदी वनरेंज के सौजन्य से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत वनकर्मियों और ग्रामीणों ने कीरतापुर, रामदेवपुर, साहिबगंज, महेशपुर आदि गांवों में खड़े विशालकाय वट वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
वनकर्मियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। फारेस्टर जगदीश वर्मा ने कहा कि वट वृक्षों से हमें शुद्ध हवा मिलती है। इनकी सुरक्षा करना हम सभी का पावन कर्तव्य है। उन्होंने लोगों को मानव- वन्यजीव संघर्ष के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर राजेश कुमार अभिषेक कुमार विनीत वर्मा अब्बास अली राहुल वर्मा आदि वन कर्मी प्रधान राम सरन वर्मा, पिंकी देवी, सोनू वर्मा, अनिल कुमार, कुलदीप वर्मा, अनूप कुमार, ओंकार, रामकिशोर, विमलेश, संजय दास, रामचंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
-
मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले दो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले पक्ष के प्रमोद कुमार पुत्र राजाराम, दूसरे पक्ष के ठाकुर प्रसाद पुत्र टाऊ, सोनू कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद, प्रदीप कुमार पुत्र महादेव को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने क्रास रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। संवाद